1000613799

Jamshedpur:- GITA CLASSES का “गीता गौरव सम्मान” समारोह संपन्न, मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित…

खबर को शेयर करें
1000613799

जमशेदपुर में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करने के उद्देश्य से GITA CLASSES द्वारा “गीता गौरव सम्मान” समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 10वीं और 12वीं की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। समारोह में विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति देखने को मिली।

1000613806

संस्थान प्रबंधन की ओर से बताया गया कि इस वर्ष कुल 70 विद्यार्थियों ने सफलतापूर्वक परीक्षा उत्तीर्ण की जो संस्थान के लिए गर्व की बात है। कार्यक्रम के दौरान मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मंच पर सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया गया।

1000613809

सम्मानित विद्यार्थियों में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली कशिश कुमारी, 94 प्रतिशत के साथ सुप्रिया कुमारी, 93 प्रतिशत अंक लाने वाले रोहित रजक तथा 89 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली अनुष्का कुमारी प्रमुख रूप से शामिल रहे। संस्थान की ओर से सभी विद्यार्थियों की मेहनत की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी इसी लगन और मेहनत के साथ पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रेरित किया गया।

1000613808

समारोह के दौरान उस समय खुशी का माहौल और बढ़ गया जब GITA CLASSES के डायरेक्टर संदीप सर का जन्मदिन भी धूमधाम से मनाया गया। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने केक काटकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।

1000613807

इस अवसर पर संदीप सर, विवेक सर, अनुकूल सर, प्रथम सर एवं खुशी मैम उपस्थित रहे। सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों को जीवन में मेहनत, आत्मविश्वास और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

संस्थान प्रबंधन ने कहा कि भविष्य में भी इसी तरह मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया जाता रहेगा ताकि छात्र-छात्राएं सफलता की नई ऊंचाइयों को छू सकें।