Jamshedpur:- मानगो के कई इलाकों में आज सुबह 11 बजे बिजली रहेगी बाधित

जमशेदपुर: विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल मानगो के तहत सोमवार को रखरखाव कार्य के कारण मानगो के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक कुंवर बस्ती पीएसएस से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान कुंवर बस्ती, दाइगुट्ट, बुराम, पायल सिनेमा रोड, रामकृष्णा कॉलोनी और मानगो चौक में बिजली नहीं रहेगी।
वहीं, उलियान पीएसएस से जुड़े शास्त्रीनगर ब्लॉक-2 के दो ट्रांसफॉर्मर सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक बंद रहेंगे। इस अवधि में संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लेने और असुविधा के लिए सहयोग करने की अपील की है।

