1000296493

Jamshedpur: परसुडीह बाजार दुर्गा पूजा पंडाल में विवाद, तलवार से हमला, कई घायल…

खबर को शेयर करें
1000296493

Jamshedpur news: जमशेदपुर के परसुडीह बाजार स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में पुरानी और नई पूजा समिति के बीच विवाद के दौरान हिंसा हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि पुरानी समिति के सदस्यों ने तलवार से हमला कर दिया जिसमें कई लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, पुरानी समिति के सचिन रमेश यादव और अध्यक्ष जितेंद्र यादव ने नई निर्वाचित समिति के सदस्यों पर हमला किया। इस हमले में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जबकि कई अन्य को मामूली चोटें आईं। घायलों को तुरंत एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है।

घायलों में श्याम बिहारी यादव, राहुल मुखी और रंजीत यादव शामिल हैं। नई समिति का आरोप है कि पिछले साल दुर्गा पूजा के दौरान पुरानी समिति ने पैसे में गड़बड़ी की थी जिसके चलते बाजार समिति ने पुरानी समिति को हटाकर नई समिति का गठन किया था।

इस मामले की जांच पुलिस द्वारा शुरू कर दी गई है और अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।