Jamshedpur:-जुगसलाई में खेल मैदान की मांग, दिशा वेलफेयर सोसाइटी ने नगर परिषद को सौंपा ज्ञापन

जमशेदपुर के जुगसलाई के बच्चों और युवाओं के लिए खेल मैदान उपलब्ध कराने की मांग को लेकर दिशा वेलफेयर सोसाइटी ने नगर परिषद को ज्ञापन सौंपा।

सोसाइटी के अध्यक्ष शमशेर आलम और उपाध्यक्ष एमडी रिजवान अनवर गद्दी के नेतृत्व में नगर परिषद की अध्यक्ष नौशीन खान और कार्यपालक पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में खेल मैदान उपलब्ध कराने की मांग रखी गई।

इस दौरान गद्दी समाज की ओर से बंटी गद्दी, रिजवान गद्दी और सैफ गद्दी भी मौजूद रहे और खेल मैदान की मांग का समर्थन किया। सोसाइटी का कहना है कि बच्चों और युवाओं के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेल का मैदान बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि हर बच्चे के लिए एक खेल मैदान स्वस्थ और बेहतर भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।


