जमशेदपुर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी को सौंपा गया स्वर्णरेखा परियोजना का अतिरिक्त भार…

Jamshedpur news: झारखंड में हाल ही में 56 अधिकारियों के तबादले के तहत एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पूर्वी सिंहभूम जिले के उपायुक्त(DC) कर्ण सत्यार्थी को सौंपी गई है। उन्हें अब स्वर्णरेखा बहुद्देशीय परियोजना (Subarnarekha Multipurpose Project) के प्रशासक का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। यह परियोजना झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में जल संसाधनों के प्रबंधन और सिंचाई व्यवस्था से जुड़ी एक अहम योजना है। कर्ण सत्यार्थी अब इस परियोजना की प्रगति और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की ज़िम्मेदारी निभाएंगे।