IMG 0253

डीडी बार हत्याकांड: परिजनों ने शव लेने से किया इनकार, मांगें पूरी होने तक अड़े

खबर को शेयर करें
IMG 0253

जमशेदपुर के चर्चित डीडी बार हत्याकांड में मारे गए हिमांशु सिंह के शव का मंगलवार देर रात प्रशासन के निर्देश पर पोस्टमार्टम कराया गया। हालांकि पोस्टमार्टम के दौरान परिवार के सदस्य मौजूद नहीं थे, जिससे परिजनों में नाराजगी बढ़ गई।

बुधवार सुबह से प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और कई जनप्रतिनिधि आदित्यपुर स्थित हिमांशु सिंह के घर पहुंचकर परिवार से बातचीत कर रहे हैं। इसके बावजूद परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया है।

परिवार का कहना है कि जब तक मुख्य आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं होती और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, तब तक वे शव स्वीकार नहीं करेंगे। साथ ही उन्होंने मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी देने की भी मांग रखी है।

प्रशासन लगातार बातचीत के जरिए समाधान निकालने की कोशिश कर रहा है, लेकिन खबर लिखे जाने तक कोई सहमति नहीं बन सकी थी। एहतियात के तौर पर इलाके में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।