96894C4B FDD9 4FB4 96E9 E616067A0F9E

जमशेदपुर : एटीएम कार्ड फंसने का झांसा देकर 47,800 रुपये की साइबर ठगी

खबर को शेयर करें
96894C4B FDD9 4FB4 96E9 E616067A0F9E

जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है। भालूबासा स्थित एसबीआई एटीएम में पैसे निकालने पहुंचे एक व्यक्ति के साथ ठगों ने चालाकी से धोखाधड़ी कर उनके बैंक खाते से 47,800 रुपये निकाल लिए।

मिली जानकारी के अनुसार, आधा मंदिर रोड स्थित रेडियो मैदान निवासी कामता प्रसाद 30 मई को एटीएम से नकदी निकालने गए थे। इसी दौरान उनका एटीएम कार्ड मशीन में फंस गया। एटीएम के बाहर मौजूद एक अज्ञात व्यक्ति ने उनसे बैंक में शिकायत करने की सलाह दी। कामता प्रसाद बैंक पहुंचे, लेकिन इस बीच उनके खाते से 47,800 रुपये की निकासी हो चुकी थी।

मोबाइल पर खाते से पैसे कटने का संदेश मिलने के बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने सीतारामडेरा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

मामले की प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है और एटीएम केंद्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को पकड़कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।