जमशेदपुर क्राइम: बाइक चोरी के शक में युवक की पिटाई, इलाज में देरी के बाद हुई मौत

जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के सरजामदा में एक युवक की कथित तौर पर पिटाई के बाद मौत हो गई। मृतक की पहचान 27 वर्षीय रोहित मुंडा के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, रोहित बुधवार रात अपने दोस्तों के साथ एक पार्टी में गया था। वहीं किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो बाद में बस्ती तक पहुंच गया। आरोप है कि कुछ लोगों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
परिजनों का कहना है कि घायल होने के बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाने के बजाय घर लाया गया। शुरुआत में उसकी हालत सामान्य लगी, लेकिन कुछ समय बाद अचानक तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि समय पर इलाज मिलता तो उसकी जान बच सकती थी या नहीं।
मृतक के परिवार ने सुजल, हरिपद समेत कई लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।

