Jamshedpur Breaking:- मानगो मुस्लिम बस्ती में युवक पर फायरिंग, सिर पर ईंट से भी किया हमला…

जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र स्थित मुस्लिम बस्ती में बुधवार शाम फायरिंग की सनसनीखेज घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार मज़ार के सामने राहुल नामक एक युवक पर अज्ञात हमलावरों ने गोली चला दी। इतना ही नहीं आरोपियों ने उसके सिर पर ईंट से भी हमला किया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल राहुल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसपी एएसपी सहित कई पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं।
फिलहाल फायरिंग की वजह और हमलावरों की पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और पूरे मामले की पड़ताल में जुटी हुई है। घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी का इंतजार है।


