Jamshedpur Breaking: मानगो दाईगुट्टू नाई कल्याण समिति के पास नाले से मिला अज्ञात शव, इलाके में सनसनी

शनिवार शाम करीब 4 बजे जमशेदपुर के दाईगुट्टू नाई कल्याण समिति के सामने उस समय हड़कंप मच गया जब वहां खेल रहे बच्चों की नजर नाले में पड़े एक शव पर पड़ी। बच्चों ने देखा कि एक व्यक्ति का शव नाले में पड़ा हुआ है। इसके बाद उन्होंने तुरंत आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।

फिलहाल पुलिस शव की पहचान कराने और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की जांच जारी है। शव मिलने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है।


