Jamshedpur Breaking:- पिता ने नशे के लिए पैसे देने से किया इनकार, तो बेटे ने पिता पर चापड़ से किया वार…

जमशेदपुर में नशे की बढ़ती लत अब खौफनाक रूप लेने लगी है। शुक्रवार रात सिदगोड़ा के पद्मा रोड में से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई जहां एक बेटे ने नशे के लिए पैसे न मिलने पर अपने ही पिता पर जानलेवा हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार आरोपी बेटे निशांत ने अपने पिता करम सिंह से नशा करने के लिए पैसे मांगे थे लेकिन जब पिता ने इनकार किया तो गुस्से में आकर उसने चापड़ से उन पर वार कर दिया। इस हमले में करम गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया जहां प्राथमिक इलाज के बाद उनकी हालत को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया।
इस तरह की घटना हमारे शहर के नौजवानों की बिगड़ी मानसिकता को साफ तौर पर उजागर करती है। नशे की गिरफ्त इस कदर बढ़ चुकी है कि अब अपने ही रिश्ते सुरक्षित नहीं रह गए हैं और छोटी-छोटी बातों पर चापड़बाजी जैसी खतरनाक घटनाएं आम होती जा रही हैं। यह स्थिति बेहद चिंताजनक है जहां गुस्सा और नशा मिलकर इंसान को अपनों के खिलाफ ही खड़ा कर दे रहे हैं।


