110740

Jamshedpur Breaking: रेलवे के SSE पर चाकू से हमला, नाइट ड्यूटी से लौटते समय वारदात

खबर को शेयर करें
110740

जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र स्थित लोगों फाटक के पास रेलवे के Senior Section Engineer (SSE) पर अज्ञात बदमाश द्वारा चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद रेलवे कर्मचारियों खासकर नाइट ड्यूटी करने वाले स्टाफ में भय और चिंता का माहौल है।

जानकारी के अनुसार Senior Section Engineer (SSE) अपनी नाइट ड्यूटी पूरी कर मेन यार्ड से लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक अज्ञात व्यक्ति ने उन पर चाकू से हमला कर दिया जिससे उन्हें चोटें आईं।

रेलवे कर्मचारियों ने यार्ड और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। उनका कहना है कि नाइट शिफ्ट के दौरान नियमित गश्त बढ़ाई जाए और संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त सुरक्षा बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

फिलहाल हमलावर की पहचान नहीं हो सकी है और न ही हमले के कारणों का पता चल पाया है। मामले की सूचना संबंधित सुरक्षा एजेंसियों को दे दी गई है और जांच जारी है। वहीं नाइट ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को सतर्क रहने, सुनसान रास्तों से बचने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत RPF, GRP और स्थानीय पुलिस को देने की सलाह दी गई है।