IMG 0112

Jamshedpur Breaking: हिमांशु हत्याकांड के बाद डीडी बार सील, पूरे मामले की जांच के आदेश

खबर को शेयर करें
IMG 0112

जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित डीडी बार पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया है। यह कार्रवाई करणी सेना के युवा नेता हिमांशु सिंह की मौत और उनके साथी प्रत्युष सिंह पर हुए हमले के बाद की गई है। साथ ही पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त ने पूरे मामले की विस्तृत जांच कराने के निर्देश दिए हैं।

बताया जा रहा है कि 27 जून की रात बार में एक महिला के साथ कथित छेड़खानी का विरोध करने पर विवाद हुआ था। इसके बाद बार के बाहर हिमांशु सिंह और उनके साथी पर धारदार हथियार से हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल हिमांशु सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि प्रत्युष सिंह का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घटना के बाद शहर में लोगों का गुस्सा बढ़ गया और कई संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद आबकारी विभाग की टीम ने डीडी बार को सील कर दिया। अब बार के लाइसेंस, संचालन, सुरक्षा व्यवस्था और नियमों के पालन समेत सभी पहलुओं की जांच की जाएगी।

इस मामले में पहले ही बार मालिक नीरज सिंह, सहमालिक विजय कुमार और अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है। वहीं बिष्टुपुर थाना प्रभारी सहित कई पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई की गई है। अब प्रशासन पूरे मामले की गहराई से जांच कर रहा है।