1000627534

Jamshedpur Breaking:- गोलमुरी में नशेबाजी के विरोध पर चली गोली, बुजुर्ग महिला को बनाया निशाना…

खबर को शेयर करें
1000627534

जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत नामदा बस्ती में मंगलवार रात फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। आरोप है कि पड़ोसी युवक ने एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाकर गोली चला दी। हालांकि महिला बाल-बाल बच गईं और उन्हें कोई चोट नहीं आई।

मामले में अमन सिंह ने गोलमुरी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार पड़ोस में रहने वाला वीर सिंह उर्फ पंडित उसके भाई विक्की सिंह के साथ उठना-बैठना करता था जिसे लेकर परिवार ने आपत्ति जताई थी। इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले भी बातचीत हुई थी।

आरोप है कि मंगलवार रात वीर सिंह स्कूटर से अमन सिंह के घर पहुंचा। उस समय अमन की मां राज कौर घर के बाहर बैठी हुई थीं। शिकायत के मुताबिक आरोपी ने अचानक पिस्तौल निकालकर राज कौर की ओर फायरिंग कर दी। गोली महिला को नहीं लगी जिससे बड़ा हादसा टल गया।

फायरिंग की आवाज सुनकर अमन सिंह घर से बाहर निकला। आरोप है कि आरोपी वहां से भागते समय अमन को जान से मारने की धमकी भी देकर गया।

घटना के बाद इलाके में भय का माहौल है। वहीं गोलमुरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।