Jamshedpur Breaking :- सोनारी के मरीन ड्राइव स्थित बिंदल मॉल में 11 राउंड फायरिंग, तीन हमलावरों ने चार लोगों को मारी गोली

जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र स्थित मरीन ड्राइव के बिंदल मॉल में अपराधियों ने सरेआम फायरिंग कर सनसनी फैला दी। बताया जा रहा है कि मॉल के यूडीपी रेस्टोरेंट में तीन अपराधी पहुंचे और करीब 11 राउंड फायरिंग की।

फायरिंग की घटना में चार लोग घायल हुए हैं। घायलों की पहचान झामुमो नेता डोमिनिक सैमसंग, आजादनगर निवासी जमीन कारोबारी एमडी रिजवान, कपाली निवासी जमीन कारोबारी एमडी दिलशाद और कृष्णा के रूप में हुई है। सभी घायलों को इलाज के लिए TMH ले जाया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही DIG कोल्हान, जमशेदपुर SSP, SP ग्रामीण समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मॉल परिसर और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।

फिलहाल पुलिस तीनों हमलावरों की पहचान और फायरिंग के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है। घटनास्थल पर पुलिस की जांच जारी है।

