Jamshedpur:- हिमांशु हत्याकांड के विरोध में कदमा में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, बंद को मिला व्यापक समर्थन

जमशेदपुर: बिष्टुपुर के डीडी बार में हुई हिमांशु सिंह की हत्या के विरोध और राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था के खिलाफ भाजपा द्वारा आहूत जमशेदपुर बंद को कदमा क्षेत्र में व्यापक समर्थन मिला। बंद के दौरान स्थानीय व्यापारियों, सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थानों और आम नागरिकों ने भी अपना सहयोग दिया।
कदमा मंडल अध्यक्ष उपेंद्र गिरी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में बंद को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क अभियान चलाया और लोगों से सहयोग की अपील की।
इस दौरान पूर्व प्रदेश मंत्री एवं रांची ग्रामीण प्रभारी नंदजी प्रसाद, मंडल प्रभारी विजय तिवारी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा महानगर अध्यक्ष रमेश बास्के, पूर्व युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिनेश शर्मा सहित कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसके अलावा अरविंद महतो, सुरेंद्र राय, राजू सिंह, रंजीत पंडित, सुनीस पांडे, कमल कुमार, राज कुमार लोधी, विश्वजीत सिंह, लोकनाथ त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने बंद को सफल बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।
भाजपा नेताओं ने कहा कि हिमांशु सिंह हत्याकांड के दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा मिलनी चाहिए और राज्य में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकार को प्रभावी कदम उठाने चाहिए।


