Jamshedpur:- 6 साल बाद बड़ी राहत, साकची थाना के मामले में काशिफ रज़ा सिद्दीकी बरी…

वर्ष 2019 में साकची थाना में दर्ज एक मामले में आसपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष काशिफ रज़ा सिद्दीकी को आज अदालत से बड़ी राहत मिली है। करीब 6 वर्षों तक चले इस मुकदमे में अदालत ने उन्हें बाइज्जत बरी कर दिया।
बताया जाता है कि इस मामले में काशिफ रज़ा सिद्दीकी को रांची हाई कोर्ट से सशर्त जमानत मिली हुई थी। अदालत ने उनके देश से बाहर जाने पर रोक लगा रखी थी और उनका पासपोर्ट भी जब्त कर लिया गया था।
गौरतलब है कि फरवरी 2019 में साकची आमबागान मैदान में आयोजित “संविधान बचाओ, देश बचाओ” कार्यक्रम के बाद यह मामला दर्ज किया गया था। लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद अब अदालत के इस फैसले से उन्हें बड़ी राहत मिली है।


