Jamshedpur: MO Academy स्कूल में बच्चों के बीच नशाखोरी और साइबर क्राइम के खिलाफ जागरूकता अभियान, आजादनगर थाना प्रभारी ने बच्चों को किया जागरूक…

Jamshedpur news: मानगो के आजादनगर थाना अंतर्गत MO Academy स्कूल में सोमवार को क्लास 9 और 10 के बच्चों के बीच आजादनगर थाना द्वारा नशाखोरी के खिलाफ एक विशेष जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान में आजादनगर थाना प्रभारी ने बच्चों को नशे से होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी और बताया कि क्यों नशा करना गलत है और सभी को इससे क्यों दूर रहना चाहिए।
साथ ही बच्चों को साइबर क्राइम से जुड़े खतरों और उनसे बचाव के उपायों के बारे में भी जागरूक किया गया। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को सुरक्षा प्रदान करना और उन्हें यह संदेश देना है कि वे इस जानकारी को अपने आसपास के लोगों तक भी पहुँचाएँ।
यह अभियान आजादनगर थाना द्वारा पूरे महीने चलाया जाएगा और अलग-अलग स्कूल, कॉलेज और अन्य इंस्टीट्यूशन में जाकर बच्चों और युवाओं को जागरूक किया जाएगा।
MO Academy के अलावा आजादनगर थाना प्रभारी ने यह अभियान aaj चेपापुल, वारिश कॉलोनी, पारडीह चौक, मुर्दा मैदान और बावनगोडा चौक में भी चलाया।


