1000245867

Jamshedpur: परसुडीह के सरजमदा में अतिक्रमण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, सरकारी जमीन से अवैध निर्माण ढहाया…

खबर को शेयर करें
1000245867

Jamshedpur news: परसुडीह थाना क्षेत्र के सरजमदा नाला के पास बुधवार को अंचल प्रशासन ने सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की बड़ी कार्रवाई की। प्रशासन की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी मशीन की मदद से अवैध निर्माण को गिरा दिया।

अंचल निरीक्षक बलवंत सिंह ने बताया कि यह जमीन पहले से सरकारी घोषित है और उस पर बोर्ड भी लगाया गया था। इसके बावजूद पटेल महतो नामक व्यक्ति ने बोर्ड हटाकर दोबारा कब्जा कर लिया और वहां दुकान खोल ली। कई बार चेतावनी देने के बाद भी जब अतिक्रमण जारी रहा तो बुधवार को कड़ी कार्रवाई करते हुए निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया।

कार्रवाई के बाद टीम लौट रही थी तभी पटेल महतो और उनके परिवार के लोगों ने अंचल निरीक्षक की गाड़ी रोककर विरोध जताया। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा, जिसके बाद टीम सुरक्षित वापस लौट गई।

वहीं पटेल महतो और उनके परिजनों का कहना है कि वे वर्षों से इस जमीन पर रह रहे हैं और यह जमीन उनके पूर्वजों की है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधि उनके साथ पक्षपात कर रहे हैं। उनका कहना है कि वे अपने कागजात के आधार पर अदालत या प्रशासन के सामने अपना पक्ष रखेंगे।