Jamshedpur: मानगो नगर निगम की कार्रवाई! प्लास्टिक और बिना ट्रेड लाइसेंस वाले दुकानों पर छापामारी, जुर्माना वसूला……

Jamshedpur news: मानगो नगर निगम ने आज गुरुवार को प्लास्टिक के इस्तेमाल और बिना ट्रेड लाइसेंस चल रहे दुकानों के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया।
उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई के दौरान कई दुकानों की जांच की गई। टीम ने 2 किलो सिंगल यूज़ प्लास्टिक जब्त किया और नियम तोड़ने वालों से 2000 रुपये का जुर्माना वसूला। बिना ट्रेड लाइसेंस दुकाने चलाने वालों और प्लास्टिक रखने वाले पथ विक्रेताओं को चेतावनी भी दी गई कि आगे से पकड़े जाने पर लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा।
नगर निगम ने सभी थोक और खुदरा दुकानदारों से अपील की है कि वे प्लास्टिक का उपयोग बंद करें और ग्राहकों को प्लास्टिक थैलों में सामान न दें। निगम का कहना है कि पिछले आठ महीनों से लगातार माइकिंग और जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है इसके बावजूद नियम तोड़े जा रहे हैं।
इस कार्रवाई में नोडल पदाधिकारी, सेनेटरी एंड फूड इंस्पेक्टर संजय कुमार, राजस्व निरीक्षक प्रदीप बेड़िया, रोहित एक्का, सुजीत कुमार सिंह समेत नगर निगम के अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

