Jamshedpur:- मानगो से कलेक्शन कर घर लौट रहे युवक पर सिदगोड़ा टाउन हॉल के पास चापड़ से हमला

जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित टाउन हॉल के समीप शनिवार रात करीब 9 बजे एक युवक पर चापड़ से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान बारीडीह निवासी अभिषेक गिरी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार अभिषेक गिरी मानगो से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सिदगोड़ा टाउन हॉल के पास कुछ युवकों ने उन्हें रोक लिया और चापड़ से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल इलाज के लिए TMH पहुंचाया गया जहां उनका इलाज जारी है।
घायल अभिषेक का आरोप है कि घटना के समय उनकी जेब में ₹10,000 नकद भी थे जो हमले के बाद गायब मिले। उन्होंने आरोप लगाया है कि अमित सिंह, अभिषेक सिंह, रितिक सिंह और अन्य लड़कों ने उन पर हमला किया। हालांकि पुलिस की ओर से अभी तक आरोपियों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
घटना की सूचना मिलने के बाद सिदगोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

