1000296550

Jamshedpur: एमजीएम थाना क्षेत्र के छोटा बांकी डैम में नहाते समय युवक डूबा, मौके पर मौत…

खबर को शेयर करें
1000296550
Oplus_131072

Jamshedpur news: एमजीएम थाना क्षेत्र के छोटा बांकी डैम में मंगलवार सुबह एक दुखद घटना हुई। सागर मुर्मू (30 वर्ष) अपने दो दोस्तों के साथ नहाने गया था। नहाते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया।

स्थानीय लोगों और पुलिस के अनुसार दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन वे असमर्थ रहे। सूचना मिलते ही एमजीएम थाना की टीम मौके पर पहुंची और सागर को पानी से निकाल कर एमजीएम अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सागर मुर्मू मजदूरी का कार्य करता था और घर का छोटा बेटा था। वह घोड़ाबांधा क्षेत्र का निवासी था। परिजन ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर अंतिम संस्कार करने की इच्छा जताई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे खुले जल स्रोतों में नहाने से बचें ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।