294975 scaled

Jamshedpur:- कोऑपरेटिव कॉलेज में आजसू छात्र संघ की कमेटी गठित, सैकड़ों छात्र-युवा संगठन में हुए शामिल

खबर को शेयर करें
294975

जमशेदपुर कोऑपरेटिव कॉलेज में बुधवार को आजसू छात्र संघ की ओर से सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान कॉलेज के सैकड़ों छात्र-छात्राओं और युवाओं ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज की नई कमेटी का भी गठन किया गया। युवा प्रदेश संयोजक दीपक पांडेय ने नए सदस्यों को पार्टी का पट्टा पहनाकर उनका स्वागत किया।

294983

कार्यक्रम का नेतृत्व आजसू के महानगर अध्यक्ष राज सिंह ने किया जबकि संचालन जिला अध्यक्ष सोनू कुमार साव ने किया। इस दौरान सोनू कुमार साव ने कहा कि आजसू छात्र संघ छात्रों की छोटी-बड़ी समस्याओं को लेकर हमेशा आगे रहेगा। संगठन सड़क से लेकर सदन तक छात्रों की आवाज उठाएगा और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करेगा।

294979 768x1024 1

वहीं राज सिंह ने कहा कि महानगर नेतृत्व के प्रयास से पहली बार जमशेदपुर कोऑपरेटिव कॉलेज कमेटी का गठन किया गया है। संगठन का उद्देश्य कॉलेज के साथ-साथ पूरे कोल्हान क्षेत्र के छात्रों की समस्याओं को उठाना है।

294969

मौके पर मौजूद युवा प्रदेश संयोजक दीपक पांडेय ने कहा कि आजसू युवाओं और छात्रों की आवाज है। पार्टी की नीतियों और कार्यों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में छात्र और युवा संगठन से जुड़ रहे हैं। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने की अपील की।

नई कमेटी में इन्हें मिली जिम्मेदारी

  • विष्णु कुमार साहू – अध्यक्ष
  • उज्ज्वल उपाध्याय – सचिव
  • निमाई कुमार – मीडिया प्रभारी
  • रघुराज प्रताप सिंह – उपाध्यक्ष
  • युवराज सिंह – उपाध्यक्ष
  • मृत्युंजय कुमार – प्रभारी
  • रोशनी कुमारी – उपाध्यक्ष
  • स्वाती कुमारी – सह सचिव
  • विकास कुमार – कोषाध्यक्ष
  • आर्यन कुमार – कार्यकारी अध्यक्ष
  • हर्ष कुमार – सह मीडिया प्रभारी
  • राखी कुमारी – सदस्य

कार्यक्रम में युवा जिला प्रभारी मंटू शुक्ला, पूर्व कोल्हान कोषाध्यक्ष कुंदन कुमार, विकास कुमार, मिथुन कुमार, पप्पू कुमार, सूरज कुमार, प्रियंका, निधि, स्वाति, निकेता, राहुल और पवन समेत बड़ी संख्या में छात्र एवं युवा मौजूद रहे।