IMG 1199

Jammu Kashmir News: शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर का शव बरामद, सर्च ऑपरेशन जारी

खबर को शेयर करें
IMG 1199

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। कई दिनों तक चले अभियान के बाद लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर जाकिर गनई का शव बरामद किया गया है। उसके पास से हथियार भी मिले हैं और सुरक्षा एजेंसियों ने उसकी पहचान की पुष्टि कर दी है।

यह अभियान सीसीटीवी और खुफिया जानकारी के आधार पर शुरू किया गया था। इसके बाद सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने संयुक्त रूप से पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। मुठभेड़ के दौरान आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच कई दिनों तक गोलीबारी होती रही।

फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। सुरक्षा एजेंसियां दूसरे आतंकी की तलाश कर रही हैं और पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।