1000244424

Jammu and Kashmir: गांदरबल में बड़ा हादसा !! आईटीबीपी जवानों से भरी बस सिंध नदी में गिरी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी…

खबर को शेयर करें
1000244424

Azad Reporter Desk: जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों को ले जा रही एक बस सिंध नदी में गिर गई। यह दुर्घटना कुल्लन इलाके में उस समय हुई जब भारी बारिश के बीच बस फिसलकर पुल से नीचे नदी में जा गिरी।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ गांदरबल और एसडीआरएफ सब-कंपोनेंट गुंड की टीमें मौके पर पहुंचीं और तुरंत तलाश व बचाव अभियान शुरू कर दिया। बस में सवार जवानों की खोजबीन लगातार जारी है लेकिन अब तक किसी जवान का पता नहीं चल पाया है।

अधिकारियों ने बताया कि बस में मौजूद कुछ हथियार भी नदी में बह गए थे जिनमें से अब तक तीन हथियार बरामद किए जा चुके हैं। प्रशासन और सुरक्षा बल घटनास्थल पर मौजूद हैं और नदी के तेज बहाव में तलाशी अभियान जारी है।

फिलहाल बस में कितने जवान सवार थे और कितनी क्षति हुई है इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।