1000267092

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने पीएम मोदी से की फोन पर बातचीत, पश्चिम एशिया की स्थिति और होर्मुज स्ट्रेट पर हुई चर्चा

खबर को शेयर करें
1000267092

NEW DELHI : ईरान और अमेरिका के बीच युद्धविराम (ceasefire) के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान के बीच पहली बार फोन पर बातचीत हुई। 30 जून को हुई इस वार्ता में दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थित युद्धविराम के बाद के घटनाक्रम और क्षेत्रीय शांति पर विस्तार से चर्चा की।

बातचीत के दौरान राष्ट्रपति पेजेशकियान ने प्रधानमंत्री मोदी को पश्चिम एशिया की ताजा परिस्थितियों और ईरान की आगामी रणनीति से अवगत कराया। वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने युद्धविराम का स्वागत करते हुए कहा कि भारत हमेशा से संवाद और कूटनीति के माध्यम से विवादों के शांतिपूर्ण समाधान का समर्थक रहा है। उन्होंने क्षेत्र में स्थायी शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयासों की आवश्यकता पर भी जोर दिया

प्रधानमंत्री मोदी ने बातचीत के दौरान होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) में जहाजों की निर्बाध आवाजाही और वैश्विक व्यापार की निरंतरता को बेहद महत्वपूर्ण बताया। हाल के संघर्ष के दौरान इस समुद्री मार्ग पर तनाव बढ़ने से वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित हुई थी जिसका असर भारत सहित कई देशों में ईंधन की कीमतों पर भी पड़ा।

बातचीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच X पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि उन्होंने पश्चिम एशिया में अब तक हुई प्रगति का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि संवाद की यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी जिससे क्षेत्र में स्थायी शांति स्थापित हो सके।

1000267093

भारत स्थित ईरानी दूतावास के अनुसार राष्ट्रपति पेजेशकियान ने बातचीत के दौरान भारत में आयोजित ब्रिक्स ऊर्जा मंत्रियों की बैठक की सराहना की और दोनों देशों के बीच ब्रिक्स जैसे बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग बढ़ाने की इच्छा जताई। उन्होंने कहा कि भारत और ईरान के संबंध लंबे इतिहास आपसी सम्मान और विश्वास पर आधारित हैं तथा राजनीति व्यापार ट्रांजिट और अंतरराष्ट्रीय मामलों में सहयोग की व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं।

राष्ट्रपति पेजेशकियान ने यह भी कहा कि कई वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर भारत और ईरान की सोच समान रही है जो दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने का आधार बन सकती है।

1000267094

राष्ट्रपति पेजेशकियान ने हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी को ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया था।भारत सरकार की ओर से प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। भारत का प्रतिनिधित्व बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अता हसनैन और विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा करेंगे। यह कार्यक्रम 5 से 9 जुलाई के बीच आयोजित होने वाला है।