ईरान-इज़रायल युद्ध का असर पड़ सकता है आपकी जेब पर, भारत में ये चीजें हो सकती हैं महंगी…

खबर को शेयर करें
1000200676

Azad Reporter desk: इस वक्त ईरान और इज़रायल के बीच जबरदस्त लड़ाई चल रही है। दोनों देश एक-दूसरे पर मिसाइलें दाग रहे हैं और हालात काफी बिगड़ चुके हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर ये जंग लंबी चली तो पूरे मिडिल ईस्ट में असर होगा और भारत भी इससे बच नहीं पाएगा।

भारत का ईरान और इज़रायल दोनों से कारोबार होता है। अगर युद्ध और बढ़ा तो कई चीज़ों की कीमतें भारत में बढ़ सकती हैं।

1. सबसे पहले असर पड़ेगा तेल परभारत अपनी ज़रूरत का 85% तेल बाहर से मंगाता है। ईरान से सीधे ज़्यादा तेल नहीं आता लेकिन फिर भी ये देश तेल मार्केट में बड़ा रोल निभाता है। अभी भी कच्चे तेल की कीमतें 11% तक बढ़ चुकी हैं। अगर जंग बढ़ी तो पेट्रोल, डीजल, एलपीजी और हवाई ईंधन तक महंगे हो सकते हैं।

2. इज़रायल से भारत क्या-क्या मंगाता है?

•इलेक्ट्रॉनिक और मेडिकल सामान

•हथियार और गोला-बारूद

•मशीनरी, कैमरा, ऑप्टिकल औज़ार

•खाद, रसायन, एलुमिनियम

•कीमती पत्थर और ऑर्गेनिक केमिकल्स

3. ईरान से भारत क्या-क्या मंगाता है?

•ऑर्गेनिक केमिकल्स

•ड्राय फ्रूट्स और मेवे

•मिनरल ऑयल और ईंधन

•नमक, प्लास्टिक, सीमेंट

•लोहा और स्टील

•वनस्पति चीज़ें जैसे गोंद और लाख

मार्च 2025 में भारत ने ईरान को 130 मिलियन डॉलर का सामान भेजा और 43 मिलियन डॉलर का माल मंगवाया। इंपोर्ट थोड़ा घटा है लेकिन अगर जंग तेज़ हुई तो सप्लाई चेन पर असर पड़ सकता है।

अगर हालात और बिगड़े तो भारत में तेल के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक्स, फर्टिलाइज़र, स्टील, ड्राय फ्रूट्स जैसी चीज़ें भी महंगी हो सकती हैं। इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा।