मंईयां सम्मान योजना का गलत फायदा उठाने वाली महिलाओं की जांच शुरू, BDO ने सभी संस्थाओं को भेजा पत्र…

Jharkhand: मंईयां सम्मान योजना (Maiya Samman Yojana) का गलत तरीके से लाभ लेने वाली महिलाओं की जांच शुरू हो गई है। शिकायत मिलने के बाद DC और BDO ने अलग-अलग संस्थाओं से महिला कर्मियों की जानकारी मांगी है।
BDO नम्रता जोशी ने सभी संस्थाओं को पत्र भेजकर लाभार्थी महिलाओं का आधार नंबर और खाता संख्या देने को कहा है। यह कार्रवाई उस खबर के बाद शुरू हुई जो 27 मई को एक अखबार में छपी थी जिसमें बताया गया था कि कसमार में कई अयोग्य महिलाएं योजना का लाभ ले रही हैं।
शिकायत झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा के सदस्य धनंजय जायसवाल ने की थी। इसमें बताया गया है कि JSLPS की महिला कर्मियों और स्वास्थ्य विभाग में आउटसोर्सिंग से काम करने वाली महिलाएं योजना का लाभ ले रही हैं जबकि ये इसके लिए पात्र नहीं हैं।
अब तक 305 अयोग्य महिलाओं को चिह्नित कर योजना से हटाया जा चुका है। जांच जारी है और बाकी संस्थाओं से भी जानकारी मांगी गई है।