1000242876

भारतीय महिला निमिषा प्रिया को मिला जीवनदान!! मौत की सजा पूरी तरह रद, हूती प्रशासन ने हाईलेवल मीटिंग के बाद लिया फैसला…

खबर को शेयर करें
1000242876

Azad Reporter desk: यमन में हत्या के एक मामले में मौत की सजा का सामना कर रहीं भारतीय नागरिक निमिषा प्रिया को बड़ी राहत मिली है। उनकी मौत की सजा अब पूरी तरह रद्द कर दी गई है।

भारतीय ग्रैंड मुफ्ती अबूबकर मुसलियार और ऑल इंडिया जमीयतुल उलेमा के कार्यालय ने जानकारी दी कि यमन की राजधानी सना में हुई उच्च-स्तरीय बैठक के बाद यह फैसला लिया गया।

गौरतलब है कि इससे पहले हूती प्रशासन ने निमिषा की मौत की सजा को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया था। अब बैठक में निर्णय लेकर उनकी सजा को पूरी तरह रद्द कर दिया गया है।

इस फैसले के बाद निमिषा प्रिया को जीवनदान मिल गया है और अब उन्हें फांसी नहीं दी जाएगी।