1000205764

IND vs ENG 1st Test Day 1: पहले ही दिन बने 5 बड़े रिकॉर्ड, पंत ने तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड, यशस्वी-गिल-राहुल ने रचा इतिहास…

खबर को शेयर करें
1000205764

Azad Reporter desk: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 20 जून से लीड्स के हेडिंग्ले मैदान में शुरू हो चुका है। इस बहुप्रतीक्षित मुकाबले के पहले ही दिन भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम किए। ऋषभ पंत, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और केएल राहुल जैसे खिलाड़ियों ने नए कीर्तिमान रच डाले। पहले दिन बने ये 5 बड़े रिकॉर्ड—

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में SENA देशों (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) की सरजमीं पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

पंत के नाम अब 1734 रन हो गए हैं जबकि धोनी के नाम 1731 रन थे।

SENA देशों में भारतीय विकेटकीपर द्वारा सर्वाधिक रन_
•ऋषभ पंत – 1734
•MS धोनी – 1731
•फारुख इंजीनियर – 1099
•सैयद किरमानी – 785
•किरण मोरे – 627

यशस्वी जायसवाल भारत के पहले ऐसे ओपनर बन गए हैं जिन्होंने लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर शतक जड़ा है। उन्होंने 159 गेंदों पर 101 रनों की पारी खेली जिसमें 16 चौके और 1 छक्का शामिल था।

शुभमन गिल ने अपने कप्तानी डेब्यू मैच में शानदार शतक जड़कर इतिहास रच दिया है। वह भारत के चौथे ऐसे कप्तान बन गए हैं जिन्होंने कप्तान के तौर पर पहले ही मुकाबले में शतक जमाया। उनसे पहले यह उपलब्धि विजय हजारे सुनील गावस्कर और विराट कोहली के नाम थी।

यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की सलामी जोड़ी ने लीड्स टेस्ट में भारत की तरफ से अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी कर ली है। दोनों ने पहले विकेट के लिए 91 रन जोड़े। इससे पहले भारत की सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी 1986 में सुनील गावस्कर और श्रीकांत ने 64 रनों की की थी।

इंग्लैंड के गेंदबाज क्रिस वोक्स ने इंग्लैंड में टेस्ट की पहली पारी में सबसे बेहतरीन गेंदबाजी स्ट्राइक रेट (37.5) का रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने मैल्कम मार्शल (44.5) को पीछे छोड़ा।

इंग्लैंड में पहली पारी में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी स्ट्राइक रेट—
•क्रिस वोक्स – 37.5
•मैल्कम मार्शल – 44.5
•फ्रेड ट्रूमन – 45.1
•शेन वॉर्न – 45.7