1000273554

आईएफएस अधिकारियों ने किया सीएसआईआर एनएमएल का दौरा विश्वस्तरीय अनुसंधान सुविधाओं और वैज्ञानिक नवाचारों की सराहना

खबर को शेयर करें
1000273554

Jamshedpur : मिड-कैरियर प्रशिक्षण कार्यक्रम (एमसीटीपी-II) के तहत भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के दो वरिष्ठ अधिकारियों ने सीएसआईआर-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (सीएसआईआर-एनएमएल) जमशेदपुर का दौरा किया। प्रतिनिधिमंडल में भारतीय उच्चायोग नैरोबी (केन्या) के उप उच्चायुक्त सुशील प्रसाद और भारतीय उच्चायोग लंदन (UK) के काउंसलर मोहम्मद शाहिद आलम शामिल थे। उनके साथ जिला खनन पदाधिकारी तथा जमशेदपुर और चाईबासा के जिला उद्योग केंद्रों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

दौरे के दौरान आईएफएस अधिकारियों ने सीएसआईआर-एनएमएल के निदेशक डॉ. संदीप घोष चौधरी और विभिन्न विभागाध्यक्षों के साथ बैठक कर संस्थान की अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) गतिविधियों प्रमुख वैज्ञानिक उपलब्धियों तथा खनिज धातु एवं पदार्थ विज्ञान के क्षेत्र में एनएमएल के योगदान की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों को बताया गया कि संस्थान अत्याधुनिक तकनीकों के माध्यम से उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा दे रहा है।

इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने संस्थान की अत्याधुनिक अनुसंधान सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने क्रीप परीक्षण प्रयोगशाला हॉट डिप प्रोसेस सिम्युलेटर प्रयोगशालआ अर्बन ओर रीसाइक्लिंग सेंटर और मैग्नीशियम धातु उत्पादन एवं आसवन सुविधा का दौरा किया। इस दौरान वैज्ञानिकों ने विभिन्न परियोजनाओं उन्नत तकनीकों और उद्योगोन्मुख नवाचारों की विस्तृत जानकारी दी।

आईएफएस अधिकारियों ने एनएमएल की विश्वस्तरीय अनुसंधान सुविधाओं वैज्ञानिक क्षमता और औद्योगिक नवाचार को बढ़ावा देने में संस्थान की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के भ्रमण ज्ञान तकनीक और अनुभवों के आदान प्रदान को बढ़ावा देने के साथ-साथ वैश्विक सहयोग को भी मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।