78998

17 से 19 जुलाई तक जमशेदपुर में होगा “I.I.M.U.N. Conference 2026”, युवाओं को मिलेगा “Global Platform” …

खबर को शेयर करें
78998

जमशेदपुर में पहली बार India’s International Movement to Unite Nations (I.I.M.U.N.) Conference 2026 का आयोजन 17 से 19 जुलाई तक किया जाएगा। यह तीन दिवसीय City-Level Conference शहर के विभिन्न स्कूलों के सहयोग से आयोजित हो रही है। इसका उद्देश्य युवाओं को Leadership, Public Speaking और Global Issues को समझने का अवसर देना है।

78991

I.I.M.U.N. दुनिया के सबसे बड़े Youth-Led Organizations में से एक है, जो 40 से अधिक देशों और 275 शहरों में सक्रिय है। इस मंच के जरिए अब तक 7.5 करोड़ से अधिक छात्रों को Model United Nations (MUN) Conferences के माध्यम से सीखने और अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल चुका है।

78993

तीन दिनों तक चलने वाले इस Conference की शुरुआत Grand Inauguration Ceremony से होगी। इसके बाद अलग-अलग Committee Sessions आयोजित किए जाएंगे जहां छात्र Local, National और International मुद्दों पर Debate और Discussion करेंगे। इन Sessions के माध्यम से प्रतिभागियों की Critical Thinking, Leadership, Communication और Decision-Making Skills को बेहतर बनाने पर जोर दिया जाएगा।

Conference का समापन Closing Ceremony के साथ होगा जहां विभिन्न Committees के बेहतरीन Delegates को सम्मानित किया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि इस आयोजन से जमशेदपुर के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ-साथ National और International स्तर पर सीखने और आगे बढ़ने का बेहतरीन अवसर मिलेगा।