1000272817

JAMSHEDPUR : सिदगोड़ा में 275 पुड़िया BROWN SUGAR के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार महिला साथी के साथ करता था नशे का कारोबार

खबर को शेयर करें
1000272817

JAMSHEDPUR : सिदगोड़ा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 275 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी की पहचान बर्मामाइंस मुस्लिम बस्ती कैरेज कॉलोनी निवासी 32 वर्षीय मो. शाहिद के रूप में हुई है। उसके कब्जे से 51.81 ग्राम ब्राउन शुगर और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में थाना प्रभारी ने बताया कि सोमवार रात लिट्टी चौक के पास विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान कुछ संदिग्ध लोगों के जुटने की सूचना पर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की। कार्रवाई के दौरान मो. शाहिद को पकड़ लिया गया जबकि उसके अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।

1000272818

पुलिस के अनुसार बरामद 51.81 ग्राम ब्राउन शुगर की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 37 हजार 500 रुपये है।

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह पश्चिम बंगाल के खड़गपुर से ब्राउन शुगर लाकर बर्मामाइंस की एक महिला सह अपराधी के साथ मिलकर शहर के विभिन्न इलाकों में घूम-घूमकर इसकी बिक्री करता था। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।