झारखंड बंद के बाद हेमंत सोरेन का जवाब, पहुंचे सिरमटोली फ्लाईओवर का उद्घाटन करने…

खबर को शेयर करें
1000195383

Jharkhand:झारखंड में आदिवासी संगठनों द्वारा बुधवार को बुलाए गए बंद के ठीक अगले दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सख्त संदेश देते हुए सिरमटोली फ्लाईओवर का उद्घाटन कर दिया। आज सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री समारोह स्थल पर पहुंचे बहुप्रतीक्षित सिरमटोली फ्लाईओवर का उद्घाटन करने।

फ्लाईओवर के उद्घाटन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पूरा स्थल भव्य रूप से सजाया गया था और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो।

यह फ्लाईओवर रांची शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक कांटाटोली से डोरंडा की ओर यातायात को सहज बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। इस क्षेत्र में अक्सर भीषण जाम की स्थिति बनी रहती थी जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।मुख्यमंत्री सोरेन का यह कदम राजनीतिक दृष्टिकोण से भी अहम माना जा रहा है क्योंकि आदिवासी संगठनों द्वारा फ्लाईओवर के रैंप को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया था। ऐसे समय में फ्लाईओवर का उद्घाटन करके सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि विकास कार्य किसी भी दबाव में नहीं रुकेंगे।

जनता में इस फ्लाईओवर को लेकर काफी उत्साह देखा गया और उम्मीद है कि इसके चालू हो जाने से रांची की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा सुधार आएगा।