1000209125

झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट: कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी…

खबर को शेयर करें
1000209125

Jharkhand: झारखंड में मानसून के सक्रिय होते ही लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने राज्य के तीन जिलों सिमडेगा, गुमला और पश्चिमी सिंहभूम में बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है और इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बाकी कई जिलों में येलो अलर्ट लगाया गया है।

आज 27 जून रांची, लोहरदगा, खूंटी और लातेहार में भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। सुबह करीब 5 बजे रांची और जमशेदपुर में तेज बारिश हुई जिससे कई सड़कों पर जलभराव हो गया।

29 जून को रांची, रामगढ़, हजारीबाग, चतरा और लातेहार में फिर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं बोकारो, पलामू, गढ़वा, जमशेदपुर, सरायकेला-खरसावां, खूंटी, गुमला, सिमडेगा और लोहरदगा में येलो अलर्ट रहेगा। इस दिन पूरे राज्य में 30 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

मौसम विभाग और प्रशासन ने लोगों से कहा है कि जब तक बहुत जरूरी न हो घर से बाहर न निकलें। खासकर गांवों में बिजली के खंभों और पेड़ों से दूर रहने की सलाह दी गई है ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।