Weather 1
|

झारखंड में गर्मी का कहर, जमशेदपुर में 40 डिग्री पार…

खबर को शेयर करें

Jharkhand news: झारखंड में गर्मी ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। मार्च महीने में ही तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।जमशेदपुर में तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है जबकि रांची में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पलामू जिले में भी तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है।

गर्मी और लू के कारण लोग घरों से बाहर कम ही निकल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी अस्पतालों को अलर्ट कर दिया है और लोगों को गर्मी से बचने के लिए आवश्यक सावधानियों का पालन करने की सलाह दी है।मौसम विभाग के अनुसार अगले छह दिनों तक तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है।

ऐसे में लोगों को घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। अगर बाहर निकलना भी हो तो आवश्यक सावधानियों के साथ निकलें जैसे कि छाता लगाना गमछा बांधना और पर्याप्त पानी पीते रहना।