1000244691

चाकुलिया में 108 एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं ठप, मरीजों को हो रही भारी परेशानी…

खबर को शेयर करें
1000244691

Jamshedpur news: चाकुलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 108 एंबुलेंस सेवा से जुड़े कर्मियों ने सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल की वजह से आपातकालीन सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो गई हैं और मरीजों को अस्पताल तक लाने-ले जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

108 एंबुलेंस बंद होने के कारण फिलहाल अस्पताल परिसर में गाड़ियां खड़ी हैं। जानकारी के अनुसार इस सेवा से जुड़े कुल 8 कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं।

मरीजों को फिलहाल राज्य सरकार की सामान्य एंबुलेंस और विधायक समीर कुमार मोहंती द्वारा उपलब्ध कराई गई एंबुलेंस पर ही निर्भर रहना पड़ रहा है।

सीएचसी प्रभारी डॉक्टर रंजीत मुर्मू ने बताया कि हड़ताल के कारण कामकाज प्रभावित हुआ है लेकिन उपलब्ध संसाधनों से मरीजों को मदद पहुंचाने की पूरी कोशिश की जा रही है।