IMG 20250715 WA0083

गिरिडीह में युवक की सिर कटी लाश बरामद, चचेरे भाई ने की हत्या, गिरफ्तार…

खबर को शेयर करें
IMG 20250715 WA0083

Jharkhand : झारखंड के गिरिडीह जिले के गावां थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक युवक की सिर कटी लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान आनंद यादव (22) के रूप में हुई है जो शनिवार से लापता था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट गावां थाना में दर्ज कराई थी।

पुलिस ने मोबाइल ट्रैकिंग और कॉल डिटेल के आधार पर आनंद के चचेरे भाई कमलेश यादव (38) को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान कमलेश ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि उसने आनंद की चाकू से गला रेतकर हत्या की और शव को झाड़ियों में फेंक दिया।

कमलेश की निशानदेही पर पुलिस ने आनंद का शव बरामद कर लिया लेकिन सिर अब तक नहीं मिल पाया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन छानबीन कर रही है और सिर की तलाश जारी है। हत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर दहशत का माहौल है।