IMG 9243

गुजरात: वडोदरा में भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत, 31 घायल

खबर को शेयर करें
IMG 9243

गुजरात के वडोदरा में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। शहर के कोटांबी स्टेडियम के पास एक लग्जरी स्लीपर बस और सड़क किनारे खड़े ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भयंकर था कि बस के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कई यात्री उसमें फंस गए।

इस दुर्घटना में 6 लोगों की जान चली गई, जबकि 31 यात्री घायल हो गए। मृतकों में एक 9 साल का बच्चा भी शामिल बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, बस राजस्थान के बांसवाड़ा से सूरत जा रही थी, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। बचाव दल ने तुरंत राहत और रेस्क्यू अभियान शुरू किया तथा बस में फंसे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। सभी घायलों का इलाज चल रहा है।

हादसे के बाद इलाके में कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा और सड़क पर लंबा जाम लग गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।