IMG 9563

Gold Price Crash: सोने और चांदी के दाम गिरे, क्या और सस्ता होगा सोना?

खबर को शेयर करें
IMG 9563

सोना और चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर है। बुधवार को दोनों धातुओं की कीमतों में अच्छी-खासी गिरावट देखने को मिली। बाजार में डॉलर मजबूत होने और दुनिया भर में बिकवाली बढ़ने से सोने और चांदी के दाम नीचे आ गए हैं।

एमसीएक्स पर सोने का भाव घटकर करीब 1.44 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। बाजार के जानकारों का कहना है कि अगर यही स्थिति बनी रही तो सोना और सस्ता हो सकता है। कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि इसका भाव 1.40 लाख रुपये प्रति 10 ग्रामतक भी पहुंच सकता है।

वहीं, चांदी की कीमत में भी गिरावट आई है। विशेषज्ञों के मुताबिक, आने वाले दिनों में अमेरिका के आर्थिक आंकड़ों और डॉलर की चाल का असर सोने और चांदी की कीमतों पर पड़ेगा।

फिलहाल, निवेशकों को सलाह दी जा रही है कि वे सोच-समझकर निवेश करें और बाजार की गतिविधियों पर नजर बनाए रखें।