गढ़वा न्यूज: युवक को गोली मारकर किया घायल, गंभीर हालत में रिम्स रेफर

गढ़वा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात गोलीबारी की घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान टंडवा निवासी 35 वर्षीय मुन्ना प्रसाद सोनी के रूप में हुई है। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर उपचार के लिए रिम्स, रांची भेज दिया।
बताया जा रहा है कि घटना बीएनटी स्कूल के पास एक ईंट भट्ठे पर हुई। गोली युवक के सीने के बाईं ओर पसली के नीचे लगी, जो अभी भी शरीर में फंसी हुई है।
पुलिस ने घायल का बयान दर्ज कर लिया है। शुरुआती जांच में आपसी विवाद के बाद गोली चलने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान में जुटी है।

