1000270612

JHARKHAND:जादूगोड़ा पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेरा जमशेदपुर बंद का किया समर्थन

खबर को शेयर करें
1000270612

Jadugora: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता चंपाई सोरेन गुरुवार दोपहर अचानक जादूगोड़ा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने यूसील गेस्ट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए राज्य की बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर हेमंत सरकार पर तीखा हमला बोला।

चंपाई सोरेन ने कहा कि पूरे झारखंड में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। हत्या चोरी डकैती और लूट जैसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं जिससे आम लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं भी अब गहने पहनकर सड़कों पर सुरक्षित तरीके से नहीं निकल पा रही हैं।

उन्होंने जमशेदपुर में बढ़ते अपराधों के विरोध में भाजपा द्वारा शुक्रवार को आहूत जमशेदपुर बंद का समर्थन करते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे और अपराध के मुद्दे पर सरकार को जवाबदेह बनाएंगे।

धर्मांतरण के मुद्दे पर भी चंपाई सोरेन ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि देश में प्रत्येक व्यक्ति को अपनी इच्छा से किसी भी धर्म को मानने की स्वतंत्रता है लेकिन धर्म परिवर्तन के बाद अनुसूचित जनजाति (एसटी) के आरक्षण और सुरक्षित सीटों पर अधिकार नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस विषय पर लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है।