IMG 20241015 WA0047
|

अल-कबीर पॉलिटेक्निक कॉलेज में महान उद्योगपति रतन टाटा को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

खबर को शेयर करें
IMG 20241015 WA0050

जमशेदपुर के अल-कबीर पॉलिटेक्निक कॉलेज में आज महान उद्योगपति और समाजसेवी रतन एन. टाटा को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। दुर्गापूजा अवकाश के बाद संस्थान खुलने पर यह शोक सभा आयोजित की गई, जिसमें संस्थान के सभी शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक सदस्यों ने भाग लिया। दो मिनट का मौन रखकर उनकी याद में सम्मान व्यक्त किया गया

IMG 20241015 WA0051

संस्थान के प्राचार्य वारिस सरकर इमाम ने रतन टाटा के जीवन, कार्य और योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनकी सरलता, महानता और समाज के प्रति समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि श्री टाटा की अगुवाई में टाटा समूह ने न केवल उद्योग के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए, बल्कि समाज सेवा के क्षेत्र में भी अद्वितीय योगदान दिया।

IMG 20241015 WA0052

अल-कबीर पॉलिटेक्निक कॉलेज ने रतन टाटा की स्मृति में उनके द्वारा स्थापित उच्च जीवन मूल्यों को अपनाने और उनके विचारों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया।