JAMSHEDPUR : पॉलीटेक्निक एंट्रेंस परीक्षा को लेकर शहर में No Entry लागू सुबह 8 से शाम 4 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक

JAMSHEDPUR : रविवार को आयोजित होने वाली पॉलीटेक्निक एंट्रेंस प्रतियोगी परीक्षा को लेकर जमशेदपुर शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को किसी तरह की परेशानी न हो इसे देखते हुए सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक शहर में भारी वाहनों (यात्री बसों को छोड़कर) के परिचालन पर रोक रहेगी।
इस संबंध में जमशेदपुर ट्रैफिक पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय की ओर से नोटिस जारी किया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने सभी भारी वाहन चालकों और परिवहन संचालकों से निर्धारित समय के दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने और जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की है। यातायात पुलिस ने आम लोगों से भी सहयोग करने की अपील की है ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और सुचारु रूप से संपन्न कराई जा सके।


