घर‐घर कचरा उठाव शुल्क का हुआ विरोध…
Jamshedpur news: नागरिक समन्वय समिति ने नगर निगम के घर-घर कचरा उठाव शुल्क का विरोध किया है। समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में घर-घर कचरा उठाव के लिए प्रत्येक घर से 80 रुपये लिए जाने पर आपत्ति जताई गई।नारायण सिंह ने कहा कि नगर निगम जनता को सुविधा नहीं दे रही है। शहर में गंदगी फैली हुई है, नालियां जाम हैं।
अब निजी एजेंसी के माध्यम से दिन दोपहर के समय नागरिकों के दरवाजे पर जाना काफी अपमानजनक है।समिति ने नगर निगम से यह पूछा है कि हाउस टैक्स के बदले नागरिकों को क्या सुविधा मिलती है। समिति ने इसे अविलंब बंद करने और नागरिकों से इसका भुगतान नहीं करने का अनुरोध किया है।समिति के सदस्यों ने कहा कि नगर निगम को अपनी जिम्मेदारी को समझना चाहिए और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि समिति नगर निगम के साथ मिलकर शहर की समस्याओं का समाधान करने के लिए तैयार है, लेकिन नगर निगम को भी अपनी जिम्मेदारी को समझना चाहिए।