1000274589

JAMSHEDPUR : मानगो के पकवान रेस्टोरेंट में कैंपा सप्लाई को लेकर विवाद दोनों पक्षों ने लगाए आरोप

खबर को शेयर करें
1000274590

JAMSHEDPUR: मानगो के चेपा पुल स्थित पकवान रेस्टोरेंट में कैंपा कोल्ड ड्रिंक की सप्लाई को लेकर होटल संचालक और सप्लायर के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया। सूचना मिलने पर आजादनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया।

होटल संचालक का आरोप है कि वह बिक्री के अनुसार ही कैंपा के उत्पाद खरीदते हैं लेकिन सप्लायर कंपनी का फ्रिज लगे होने का हवाला देकर अधिक मात्रा में कोल्ड ड्रिंक रखने और बेचने का दबाव बना रहा था। उनका कहना है कि कैंपा की बिक्री कम होने के कारण जरूरत से ज्यादा स्टॉक लेने पर सामान बेकार पड़ा रहता है।

1000274589

वहीं सप्लायर पक्ष का कहना है कि वे बकाया भुगतान लेने रेस्टोरेंट पहुंचे थे। उनका आरोप है कि कंपनी का फ्रिज होने के बावजूद उसमें दूसरी कंपनियों के कोल्ड ड्रिंक रखे जा रहे थे। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ और उनके साथ हाथापाई की गई।

फिलहाल आजादनगर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.