1000266931

बांग्लादेश में भारत के नए उच्चायुक्त होंगे दिनेश त्रिवेदी सरकार ने दिया कैबिनेट मंत्री का दर्जा

खबर को शेयर करें
1000266931

NEW DELHI : केंद्र सरकार ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता को बांग्लादेश में भारत का नया उच्चायुक्त नियुक्त किया है। खास बात यह है कि उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा भी दिया गया है। एनडीए सरकार के कार्यकाल में यह पहला अवसर है जब किसी राजनीतिक नेता को उच्चायुक्त नियुक्त करते हुए कैबिनेट रैंक प्रदान की गई है।

कूटनीतिक जानकारों के अनुसार यह नियुक्ति केवल प्रशासनिक फैसला नहीं बल्कि भारत और बांग्लादेश के बीच रिश्तों को नई दिशा देने की रणनीतिक पहल भी मानी जा रही है। पूर्व भारतीय उच्चायुक्त का मानना है कि इस फैसले का व्यवहारिक और प्रतीकात्मक दोनों स्तर पर बड़ा महत्व है।

दिनेश त्रिवेदी की नियुक्ति एक राजनीतिक नियुक्ति है। यानी इस पद पर किसी भारतीय विदेश सेवा अधिकारी के बजाय एक वरिष्ठ राजनीतिक नेता को जिम्मेदारी सौंपी गई है। हालांकि भारत में पहले भी कुछ राजनीतिक नियुक्तियां हुई हैं लेकिन प्रधानमंत्री के कार्यकाल में ऐसे उदाहरण बेहद कम देखने को मिले हैं।

वीना सिकरी के अनुसार कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिलने से दिनेश त्रिवेदी की प्रधानमंत्री तक सीधी पहुंच होगी। उन्हें विदेश मंत्रालय की पारंपरिक प्रशासनिक प्रक्रिया से गुजरने की आवश्यकता नहीं होगी। इससे बांग्लादेश को भी यह स्पष्ट संदेश जाएगा कि भारत सरकार इस नियुक्ति को विशेष राजनीतिक महत्व दे रही है।

उन्होंने बताया कि ढाका में दिनेश त्रिवेदी को एक सामान्य उच्चायुक्त की तुलना में अधिक प्रोटोकॉल और सम्मान मिलेगा। उनकी मुलाकातें सीधे बांग्लादेश के कैबिनेट स्तर के मंत्रियों और प्रधानमंत्री से हो सकेंगी। उनके माध्यम से दिया गया संदेश भारत के प्रधानमंत्री का आधिकारिक संदेश माना जाएगा। यात्रा और सुरक्षा के दौरान भी उन्हें बांग्लादेश सरकार की ओर से कैबिनेट मंत्री स्तर की सुविधाएं और प्रोटोकॉल उपलब्ध कराए जाएंगे।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब भारत और बांग्लादेश के संबंध चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रहे हैं। अगस्त 2024 में की सरकार के सत्ता से बाहर होने के बाद दोनों देशों के रिश्तों में तनाव बढ़ा था। इसके बाद अंतरिम सरकार के कार्यकाल में कई ऐसे फैसले हुए जिन्हें भारत के हितों के प्रतिकूल माना गया।

अब नई राजनीतिक परिस्थितियों के बीच भारत ने रिश्तों को सामान्य बनाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम उठाया है। कूटनीतिक हलकों में माना जा रहा है कि दिनेश त्रिवेदी की नियुक्ति बांग्लादेश के साथ संवाद बढ़ाने और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की भारत की नई पहल का हिस्सा है।