जमशेदपुर के DAV बिस्टूपुर के ध्रुव प्रकाश ने JEE advance 2025 में जमशेदपुर टॉप किया, देशभर में 385वीं रैंक…

Jamshedpur news: JEE advance 2025 का रिजल्ट आ गया है और जमशेदपुर के ध्रुव प्रकाश ने इस परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। उन्होंने पूरे देश में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 385 पाकर जमशेदपुर और कोल्हान का नाम रोशन किया है। ध्रुव DAV पब्लिक स्कूल, बिस्टूपुर के छात्र हैं और आदित्यपुर के श्रीनाथ ग्लोबल विलेज में रहते हैं।
इससे पहले उन्होंने JEE मेन 2025 में भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए AIR 489 हासिल की थी। ध्रुव ने 10वीं में 98.6% और 12वीं में 94.8% अंक पाए थे।
उनका सपना है कि वे IIT दिल्ली से मैथ्स और कंप्यूटिंग में B.Tech करें और आगे चलकर रिसर्च के क्षेत्र में काम करें। ध्रुव ने बताया कि उन्होंने रोज़ सुबह 4 बजे उठकर पढ़ाई की। सुबह वह नंबर्स की प्रैक्टिस करते थे दोपहर में थ्योरी और शाम को रिवीजन करते थे।
वे हर दिन 5-6 घंटे की सेल्फ स्टडी भी करते थे। उनका मानना है कि टाइम का सही उपयोग और नियमित पढ़ाई से ही सफलता मिलती है। वे सोशल मीडिया से दूर रहते हैं और सिर्फ पढ़ाई से जुड़े ग्रुप्स ही देखते हैं। उन्हें शतरंज खेलना और परिवार के साथ समय बिताना पसंद है।ध्रुव के पिता राम निरंजन सिंह टाटा स्टील में मैनेजर हैं और मां प्रियंका हाउसवाइफ हैं। माता-पिता ने बताया कि ध्रुव शुरू से ही शांत और समझदार बच्चा रहा है। वह खुद ही अपनी पढ़ाई प्लान करता था।
ध्रुव अपनी मेहनत के बाद अब परिवार के साथ दुबई घूमने जाना चाहते हैं। अगर IIT दिल्ली में मनचाहा कोर्स नहीं मिला तो वे IIT बॉम्बे में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग को चुनेंगे। आगे चलकर वे विदेश से मास्टर्स भी करना चाहते हैं।
JEE एडवांस्ड 2025 में ध्रुव का स्कोर है—
Total :360
Scored: 242
Chemistry: 89
Physics: 78
Maths: 75
All India Rank: 385