धनबाद: होटल में छापेमारी, साइबर ठगी गिरोह के नौ आरोपी गिरफ्तार

धनबाद पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक होटल में छापेमारी कर नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि यह गिरोह ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराध से जुड़ी गतिविधियों में शामिल था।
छापेमारी के दौरान आरोपियों के पास से 12 एंड्रॉयड मोबाइल, 17 सिम कार्ड, 17 एटीएम कार्ड, बैंक खातों से जुड़े क्यूआर कोड, दो चेकबुक, एक पासबुक और 50 हजार रुपये नकद बरामद किए गए।
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गिरोह साइबर ठगी और ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े लोगों को बैंक खाते उपलब्ध कराता था और उन्हीं खातों के जरिए ठगी की रकम का लेनदेन किया जाता था। पुलिस अब गिरोह के सरगना और इससे जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

