IMG 1933

Dhanbad News: ग्रामीणों की सतर्कता से पाइप चोरी की कोशिश नाकाम, ट्रक और चालक पुलिस के हवाले

खबर को शेयर करें
IMG 1933

धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में ग्रामीणों की जागरूकता से जलापूर्ति योजना के पाइप चोरी होने से बच गए। देर रात कुछ लोग ट्रक में पाइप लादकर ले जाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन ग्रामीणों ने समय रहते उन्हें देख लिया और ट्रक को रोक दिया। इसके बाद चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

सूचना मिलने पर पुलिस और संबंधित कंपनी के अधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान ट्रक में लाखों रुपये कीमत के पाइप मिले, जिन्हें जब्त कर लिया गया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि चोरी की इस कोशिश में और कौन-कौन लोग शामिल थे तथा इसके पीछे किसकी साजिश थी।